छत्तीसगढ़
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, काठाडीह में सामुदायिक भागीदारी
Shantanu Roy
3 Sept 2025 8:13 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के काठाडीह परिसर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत सामुदायिक भागीदारी से विद्यार्थियों को न्योता भोज दिया गया। रायपुर के संभागायुक्त एवं कुलपति महादेव कावरे एवं जयश्री कावरे द्वारा अपने सुपुत्र मौक्तिक कावरे के जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीण छात्र-छात्राओं के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया। इसमें लगभग 150 शालेय छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भागीदारी की। कार्यक्रम के आरंभ में जयश्री कावरे का शाला नायक एवं नायिका द्वारा स्वनिर्मित पुष्प गुच्छ से स्वागत किया एवं शुभकामना पत्र भेंट किया। संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम के पश्चात शाला के विकास कार्यों की तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों की जानकारी प्रभारी प्रधान पाठिका उषा साव ने दी। अतिथियों के साथ पंगत में न्योता भोज से छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह की भावना एवं हर्ष-उल्लास का वातावरण विकसित हुआ। शाला परिसर में एक पेड़ मां के नाम का पौधारोपण जयश्री कावरे ने किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जी की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के माध्यान भोजन में सामुदायिक भागीदारी एवं सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें परोसने वाले गर्म भोजन को और अधिक स्वादिष्ट और अधिक पोषकयुक्त करने अभिनव पहल में सामुदायिक सहभागिता गाईड लाईन में प्रत्येक माह ‘न्योता भोजन’ किया जा रहा है। सामुदायिक भागीदारी अवधारणा में ‘न्योता भोजन’ स्वैच्छिक सेवा कार्य है। जिसमें कोई भी सेवा भावी नागरिक, समुदाय, समाज अथवा कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन अथवा अतिरिक्त पूरक पोषण खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे। न्योता भोजन, स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं होगा, बल्कि यह विद्यार्थियों को दिए जा रहे भोजन का पूरक होगा। यह विभिन्न त्यौहारों या वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर सहभोज की भारतीय परम्परा पर आधारित है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिये छत्तीसगढ़ अतिरिक्त पूरक पोषण में मिठाई, नमकीन, फल या अंकुरित अनाज आदि का योगदान कर सकते हैं। इसमें उपयोगी किचन के बर्तन भी दान कर सकते है। ‘न्योता भोजन’ कार्यक्रम के संचालन शाला की शिक्षिकाएं मनीषा शर्मा, देवकी साहू, ममता डडसेना एवं मेझरेन खाखा ने किया। शाला के रसोईयों लक्ष्मी ध्रुव, विमला ध्रुव, उमा धनगर ने बनाकर बच्चों को परोसा तथा स्वच्छता कर्मचारी राजबती साहू रही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





