छत्तीसगढ़

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं

Shantanu Roy
30 March 2026 11:47 PM IST
कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं
x
छग
Balod. बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में बालोद विकासखण्ड के ग्राम तरौद के सुरेश कुमार महिपाल ने आबादी भूमि का पट्टा प्रदान दिलाने, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम खैरवाही के दिवाकर सिवाना ने कृषक सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने हेतु एवं डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम अंडी के दीपक कुमार साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त की राशि दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
Next Story