छत्तीसगढ़

शादी के 3 साल बाद कर ली खुदकुशी, रोज-रोज विवाद से तंग आ गई थी महिला

Nil dhankar
31 July 2022 3:56 PM IST
शादी के 3 साल बाद कर ली खुदकुशी, रोज-रोज विवाद से तंग आ गई थी महिला
x

जांजगीर-चांपा। जिले में एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका पति आए दिन उससे झगड़ा करता था। शादी के एक साल बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। आखिरकार युवती ने अब अपनी जान दे दी है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

नवागढ़ के अवरीद गांव की रहने वाली साधना कश्यप (21) की शादी 3 साल पहले शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के भंवतरा निवासी कृष्णा कश्यप(23) से हुई थी। शादी के एक साल तक तो सब कुछ ठीक था। मगर एक साल बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। पति आए दिन झगड़़ा करता था। किसी ना किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि साधना के ससुरालवाले खेत में काम करने के लिए गए थे। इसके बाद दोपहर को वे जब वापस लौटे तो उन्होंने साधना का शव फंदे पर लटका हुआ देखा था। जिसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा दिया था और मामले में जांच शुरू की है।

Next Story