छत्तीसगढ़

कमिश्नर ने ली मॉल संचालकों और बिल्डरों की बैठक

Nilmani Pal
13 April 2024 6:51 AM GMT
कमिश्नर ने ली मॉल संचालकों और बिल्डरों की बैठक
x

रायपुर। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने शहर के बिल्डरों और सभी 5 शॉपिंग मॉल संचालकों के साथ शहर को सुंदर रखने के लिए रूपरेखा बनाई। आगे योजना बनाकर उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी।

निगम मुख्यालय भवन में कल शाम हुई इस बैठक सिंघानिया, लाल गंगा, स्वर्णभूमि समेत कई बिल्डर शामिल थे। इसी के साथ ही अम्बुजा मॉल, मैग्नेटो माल, 36 सिटी मॉल, सिटी मॉल तथा ट्रेजर आइलैंड मॉल के संचालक भी बैठक में मौजूद थे। साथ में निगम के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा और नगर निवेशक निशिकांत वर्मा भी मौजूद थे। बैठक में रायपुर शहर के सभी 7 प्रवेश मार्गों का कैसे सौंदर्यीकरण किया जाए, इस पर मंथन किया गया।

पेड़ - पौधे लगाने, लैंड स्केपिंग करने और एंट्री गेट बनाने का विचार किया गया। इलेक्ट्रिक व्हेकिल जिसमें दुपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट जगह - जगह लगाने की भी बात हुई। नालों के पुनरोद्धार तथा वहां पेड़ पौधे लगाने जिससे आसपास से गुजरे वालों को बदबू ना आए जिस पर भी मंथन किया गया। करीब डेढ़ घण्टे तक चली ही साफ - सफाई रखने आदि मुद्दों पर भी चर्चा हुई। निगम कमिश्नर मिश्रा ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण करने की रूपरेखा बनाकर इसकी जिम्मेदारी बिल्डरों और शॉपिंग मॉल संचालकों को सौंप दी जाएगी।

Next Story