छत्तीसगढ़
गंदे-मटमैले पानी की सप्लाई पर एक्शन में कमिश्नर, ठेका कंपनी को सफाई करने 7 दिन की दी मोहलत
jantaserishta.com
29 March 2024 11:10 PM IST

x
छत्तीसगढ़
बिलासपुर: गंदे, मटमैले पानी की सप्लाई के मामले में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने सख्त रवैया अपनाया है। शुक्रवार सुबह निरीक्षण के दौरान दयालबंद, तोरवा और व्यापार विहार के चार स्थानों पर सड़कों पर पानी बहते मिला।
इस पर ठेका कंपनी इंडियन ह्यूम पाइप के प्रोजेक्ट मैनेजर एनएस त्रिपाठी को उन्होंने लीकेज दुरुस्त करने, कांक्रीटीकरण करने और जिन टंकियों से गंदे, मटमैले पानी की शिकायतें मिली थी, उसकी सफाई कराने कहा है। इसके लिए ठेका कंपनी को 7 दिन की मोहलत दी गई है।
बता दें कि इंडियन ह्यूम को अमृत मिशन योजना के अंतर्गत 301 करोड़ का ठेका दिया गया है। समय पर काम नहीं करने पर उसके विरुद्ध 6 करोड़ पेनल्टी लगाई जा चुकी है। कंपनी को तीन साल तक प्रोजेक्ट का आपरेशन और मेंटेनेंस करना है।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुरबिलासपुर न्यूज़पानी की सप्लाई पर एक्शन में कमिश्नरनगर निगम कमिश्नर अमित कुमारअमित कुमारCG NewsChhattisgarhBilaspurBilaspur NewsCommissioner in action on water supplyMunicipal Corporation Commissioner Amit KumarAmit Kumar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





