छत्तीसगढ़
आयुक्त नगर निगम ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
26 Aug 2025 6:13 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। आयुक्त नगर निगम बृजेश सिंह क्षत्रिय ने आज शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नालंदा परिसर, ऑक्सीजोन और निगम परिसर में निर्माणाधीन पानी टंकी का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त नगर निगम क्षत्रिय ने सर्वप्रथम वे नालंदा परिसर पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईई को निर्माण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके बाद वे इतवारी बाजार स्थित ऑक्सीजोन पहुंचे और वहां बनने वाले ओपन एयर थिएटर, बच्चों का खेल क्षेत्र, जिम, साइंस पार्क, फूड कोर्ट के संबंध में योजना के अनुसार काम करने के निर्देश ठेकेदार को दिए। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तत्पश्चात उन्होंने नगर निगम परिसर में बन रही पानी टंकी का काम देखा और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश ठेका कंपनी को दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मियों की अटेंडेंस की भी जानकारी ली। इस दौरान ईई अमरेश लोहिया, एई अशोक सिंह सहित निगम अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





