छत्तीसगढ़

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने फुण्डहर चौक व्हीआईपी मार्ग में कराये जा रहे सौंदर्यीकरण की प्रगति देखी

Nil dhankar
8 Oct 2024 5:23 PM IST
आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने फुण्डहर चौक व्हीआईपी मार्ग में कराये जा रहे सौंदर्यीकरण की प्रगति देखी
x

रायपुर raipur news। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने फुण्डहर चौक व्हीआईपी मार्ग में चल रहे मार्ग सौंदर्यीकरण और मार्ग में चौक के किनारे लैंड स्केपिंग के कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा एवं कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा की उपस्थिति में लिया. आयुक्त ने मार्ग सौंदर्यीकरण के कार्यों को सतत मॉनिटरिंग कर शीघ्रता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. raipur

वहाँ मार्ग विभाजक के मध्य पौधरोपण कर उसे फूलों से सजाकर सुन्दरता निखारने का कार्य सीएसआर मद से उद्योग समूह हीरा ग्रुप के सहयोग से करवाया जा रहा है. आयुक्त ने निजी खाली भूखंडों में कचरा और गन्दगी फैलाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की है और निजी खाली भूखंडों में कचरा और गन्दगी फैलाने वालों पर कार्यवाही कर जुर्माना लगाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैँ.

Next Story