विकास प्रदर्शनी में 'वाइस ऑफ इंडिया' फेम जाकिर हुसैन की रंगारंग प्रस्तुति

रायपुर: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रही चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन आज शाम 'वाइस ऑफ इंडिया' फेम कोरबा के कलाकार जाकिर हुसैन और उनकी टीम द्वारा रंगारंग गीत-संगीत की प्रस्तुति दी गई। जाकिर हुसैन ने अपने आर्केस्ट्रा दल और साथी गायकों वरूण सेन व सुश्री तारिणी कंवर के साथ 'शिर्डी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पर सवाली, सौ साल पहले मुझे तुमसे प्यार था आज भी है और कल भी रहेगा, जाने वालों जरा, दर्दे दिल दर्दे जिगर दिल में जगाया आपने, ऐ मेरा दिल प्यार का दीवाना। ' तथा 'हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते तेरे बिना क्या वजूद मेरा, ' जैसे गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





