छत्तीसगढ़

रंगीन मिजाज टीचर गिरफ्तार, छात्रों को गलत तरीके से छूने का आरोप

Nilmani Pal
26 Nov 2021 10:29 AM GMT
रंगीन मिजाज टीचर गिरफ्तार, छात्रों को गलत तरीके से छूने का आरोप
x
छत्तीसगढ़

कोरबा। शिकायत के बाद गलत ढंग से छूने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. छात्राओं का आरोप है कि महेंद्र कश्यप उन पर बुरी नजर रखता है। गलत ढंग से छूता था, और छेड़छाड़ भी करता है। छात्राएं परेशान हो गईं तो उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने स्कूल पहुंच कर हंगामा कर दिया। टीचर को भी पीटा। खास बात यह है कि आरोपी टीचर खुद इसी स्कूल से पढ़ा है। बात बढ़ी तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

पिटाई से पहले परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की। टीचर को स्कूल से हटाने को कहा, लेकिन कार्रवाई नहीं होती देख वे पुलिस के पास पहुंच गए। इसके बाद छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक महेंद्र कश्यप की नीयत शुरू से ही उन पर बुरी थी। लोक-लाज के भय से वे कुछ नहीं बोलती थी, लेकिन जब हद हो गई तो मजबूर होकर उन्हें परिजनों से शिकायत करनी पड़ी।


Next Story