
x
इस भीषण हादसे से मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई है.
कोरबा: जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत जटराज मोड़ के पास ट्रेलर और पिकअप में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुआ. इस हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई. इस भीषण हादसे से मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है. ये घटना सर्वमंगला चौकी की है.
जानकारी के अनुसार, सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत जटराज मोड़ के पास ट्रेलर और सब्जी से भरी पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गया. हादसे में पिकअप वाहन के चालक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सब्जी से भरी पिकअप वाहन बिलासपुर से कोरबा आ रही थी. तभी जटराज मोड़ के पास यह हादसा हुआ. घटनास्थल पर हादसे के बाद वाहनों की लंबी कतारे लग गई है. मृतक ड्राइवर की अब तक पहचान नहीं हुई है. घटना की सूचना के बाद सर्वमंगला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





