छत्तीसगढ़

कच्चे मकान पर थी कॉलेज छात्रा, दीवार ढहने से हुई मौत

Nilmani Pal
20 Jun 2022 8:14 AM IST
कच्चे मकान पर थी कॉलेज छात्रा, दीवार ढहने से हुई मौत
x
छग

धमतरी। हल्की बारिश से कच्चे मकान की दीवार ढह गई। दुर्घटना में मिट्टी में दबने से एक कालेज छात्रा की मौत हो गई। मृतका के घर कच्चे व पक्के दोनों तरह की मकान थी, लेकिन घटना के समय छात्रा कच्चे मकान पर थी। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी व आसपास गांवों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश कुछ समय के लिए हुई। इस बारिश से धमतरी शहर के मकेश्वर वार्ड निवासी सुरेश शर्मा की मिट्टी वाले मकान की दीवार ढह गई।

इस घटना में सुरेश शर्मा की छोटी बेटी प्रिया शर्मा(19) दीवार में दब गई, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन वार्डवासियों की मदद से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम किया गया, तत्पश्चात अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया। इस दुर्घटना से वार्ड में शोक की लहर छा गई।

Next Story