छत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला

Shantanu Roy
28 May 2026 10:02 PM IST
गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला
x
FIR दर्ज
Raipur. रायपुर। रायपुर में एक कॉलेज छात्र पर गर्लफ्रेंड से बातचीत करने के शक में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र को मिलने के बहाने बुलाया और फिर पत्थर एवं चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पीड़ित ने अस्पताल में इलाज कराया और फिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि वह रायपुर के नेमीचंद गली रामसागरपारा क्षेत्र का निवासी है और Vivekananda College Raipur में बीकॉम चौथे सेमेस्टर का छात्र है। उसके साथ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा कोमल शर्मा को वह जानता है। इसी माध्यम से उसकी पहचान मोवा सड्डू निवासी दिव्यांत देहरे से हुई थी। पीड़ित के अनुसार पिछले तीन-चार महीने से दिव्यांत देहरे से सामान्य बातचीत होती थी। 23 मई 2026 को दिव्यांत ने फोन कर पूछा कि उसकी कोमल शर्मा से बातचीत होती है या नहीं। छात्र ने पढ़ाई के संबंध में बातचीत होने की बात कही।
इसके बाद 24 मई को आरोपी ने दोबारा फोन कर कहा कि जब उसे पता है कि कोमल शर्मा उसकी गर्लफ्रेंड है, तो वह उससे बात क्यों करता है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने धमकी भी दी और मिलने के लिए देवेन्द्र नगर बुलाया, लेकिन छात्र डर के कारण वहां नहीं गया। पीड़ित के मुताबिक 25 मई को आरोपी ने फिर फोन कर कहा कि कोमल शर्मा के मामले में जरूरी बात करनी है और उसे आजाद चौक बुलाया। छात्र अपने दो साथियों अमन सिंह ठाकुर और संभव वर्मा के साथ रात करीब 10:30 बजे काली मंदिर खपराभट्टी के पास पहुंचा। वहां पहले से मौजूद दिव्यांत देहरे और उसके साथियों ने छात्र को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि आरोपी ने “मेरी गर्लफ्रेंड से बात करने की हिम्मत कैसे हुई” कहते हुए जान से मारने की नीयत से पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर के बाएं हिस्से में चोट आई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी ने चाकू से पेट पर हमला करने की कोशिश की। बचाव के दौरान वार उसके दाहिने कुल्हे में लगा। घायल छात्र किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद छात्र इलाज के लिए AIIMS पहुंचा, जहां उसका उपचार किया गया। इलाज के बाद वह थाने पहुंचा और घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
Tagsरायपुरकॉलेज छात्र हमलागर्लफ्रेंड विवाददिव्यांत देहरेकोमल शर्माविवेकानंद कॉलेजचाकू हमलापत्थर से हमलाजानलेवा हमलाआजाद चौककाली मंदिर खपराभट्टीएम्स रायपुरछात्र विवादपुलिस जांचछत्तीसगढ़ क्राइमRaipurcollege student attackgirlfriend disputeDivyant DehreKomal SharmaVivekananda Collegeknife attackstone attackfatal attackAzad ChowkKali Mandir KhaprabhattiAIIMS Raipurstudent disputepolice investigationChhattisgarh crimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story