छत्तीसगढ़
कॉलेज प्रोफेसर घायल, हाइवा चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
Nil dhankar
10 Oct 2024 4:05 PM IST

x
CG NEWS
कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटीखार मुख्य मार्ग में राख से भरी तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक से जा रहे कॉलेज प्रोफसर को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही की टक्कर के बाद प्रोफसर हाइवा के पहियों के बीच फंस गए और हाइवा चालाक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे उनकी जान बच गई।
हादसे के बाद मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे हुए है और ग्रामीणों से बातचीत कर चक्का जाम को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए बाइक सवार का नाम वेद प्रकाश सोनी है, जो करतला थाना क्षेत्र के सेंदरीपाली नावाडीह के रहने वाले है और मिनी कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
Next Story





