छत्तीसगढ़

वेतन नहीं मिलने से कॉलेज के कर्मचारी, कलेक्टर से की शिकायत

Nilmani Pal
18 April 2022 10:15 AM GMT
वेतन नहीं मिलने से कॉलेज के कर्मचारी, कलेक्टर से की शिकायत
x

बिलासपुर। शासकीय राघवेंद्र राव विज्ञान महाविद्यालय के कर्मचारियों ने कलेक्टर से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। यहां तक बैंक के माध्यम से भी वेतन जारी नहीं किया जा रहा है। यहां कई प्रकार की परेशानी से कर्मचारी जूझ रहे हैं। कालेज प्रबंधन समस्या को दूर करने ध्यान नहीं दे रहा है।

कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में बताया कि शासकीय ई राघवेंद्र राव विज्ञान महाविद्यालय के कर्मचारी करीब 12 वर्षों से अर्ध कुशल मजदूर के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों को कलेक्टर दर से वह बैंक अकाउंट से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सभी कर्मचारी का इलाहाबाद बैंक में प्राचार्य के निर्देशानुसार खाता खुलवाया गया था एवं वेतन का भुगतान बैंक द्वारा किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया। कर्मचारियों को आचार्य द्वारा भुगतान नहीं दिया जा रहा है और लगातार कर्मचारियों के साथ काम लिया जा रहा है। इसके बावजूद कर्मचारियों को 20 मार्च से से अब तक वेतन भुगतान नहीं किया गया और बिना बताए वेतन पर रोक लगा दी गई है। जिससे कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और स्वजनों के सामने भुखमरी की स्थिति निर्मित हो गई है। यहां तक कि बच्चों की परवरिश और स्कूल फीस जमा करने को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Next Story