छत्तीसगढ़

कलेक्टर के स्टेनो की बेटी की मौत, मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर की छात्रा थी मृतका

Nil dhankar
30 Dec 2021 8:14 AM IST
कलेक्टर के स्टेनो की बेटी की मौत, मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर की छात्रा थी मृतका
x
छग न्यूज़

बलौदाबाजार। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बलौदाबाजार निवासी मेडिकल छात्रा सुश्री आँचल वर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सुश्री आँचल जिला कार्यालय में पदस्थ कलेक्टर के स्टेनो आर.के.वर्मा की सुपुत्री थी। बंगलोर स्थित एक मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर की होनहार छात्रा थीं। सड़क हादसे में बंगलोर में उनका आकस्मिक निधन हो गया। स्थानीय बलौदाबाजार मुक्तिधाम में आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया। कलेक्टर सुनील कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी- कर्मचारी एवं नागरिकगण अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कलेक्टर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना एवं सहानुभूति भी प्रकट की है।


Next Story