छत्तीसगढ़
कलेक्टर की संवेदनशीलता से बुजुर्ग के जीवन में लौटी सुनने की शक्ति, जनदर्शन में त्वरित रूप से मिला श्रवण यंत्र
jantaserishta.com
12 May 2026 9:11 PM IST

x
बलौदाबाजार: कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा की संवेदनशीलता से बुजुर्गो की समस्या का त्वरित समाधान हो रहा है। मंगलवार को जनदर्शन में पहुंचे ग्राम रसेड़ा निवासी 77 वर्षीय वृद्ध श्याम लाल साहू के लिए नई उम्मीद लेकर आया। लंबे समय से सुनने की समस्या से जूझ रहे श्याम लाल को तत्काल श्रवण यन्त्र मिला।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुजुर्ग श्याम लाल की स्थिति को संवेदनशीलता पूर्वक लेते हुए मौके पर ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशों के तत्काल अनुपालन में विभाग द्वारा वृद्ध का परीक्षण कर उन्हें डिजिटल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। मशीन मिलते ही श्याम लाल के चेहरे पर खुशी झलक उठी और उन्होंने बताया कि अब उन्हें संवाद करने में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। उन्होंने इस त्वरित सहायता के लिए कलेक्टर और जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि वृद्धजनों और दिव्यांगजनों की समस्याओं का निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंदों को बिना किसी विलंब के मिल सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





