छत्तीसगढ़

कलेक्टर की पहल: लिपिक के पुत्री को तत्काल दी गई अनुकंपा नियुक्ति

Nil dhankar
20 May 2022 4:43 PM IST
कलेक्टर की पहल: लिपिक के पुत्री को तत्काल दी गई अनुकंपा नियुक्ति
x

सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ स्व. मुकेश कुमार सुरोजिया का आकस्मिक निधन 26 अप्रैल 2022 को हुआ था। स्व. मुकेश सुरोजिया एकीकृत बाल विकास परियोजना रामानुजनगर जिला सूरजपुर में सहा ग्रेड-03 के पद पर पदस्थ थे। उनके निधन के पश्चात् उनके आश्रितों के द्वारा 10 मई एवं 17 मई 2022 को अनुकम्पा नियुक्ति हेतु पूर्ण दस्तावेज सहित निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया।

कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सूरजपुर द्वारा तत्काल जिला स्तरीय समिति की बैठक आहुत कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये स्व. श्री मुकेश कुमार सुरोजिया की पुत्री कुमारी वंदना सुरोजिया को 20 मई 2022 को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करते हुये सहा. ग्रेड-03 के पद पर पदस्थ किया गया है। इस कार्य के त्वरित निराकरण में वहिर्दुरहमान शाह डिप्टी कलेक्टर, चंद्रबेश सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी, अनिल बारी जिला कोषालय अधिकारी, गौरव सिंह गहरवार परियोजना अधिकारी, श्रीमती रजत खलखो परियोजना अधिकारी एवं अख्तर अहमद सिद्धीकी अधीक्षक का योगदान रहा।

Next Story