छत्तीसगढ़
कांग्रेस नेता ने प्रशासन के आंख में धूल झोंकी, धड़ल्ले से कर रहा रेत का अवैध उत्खनन
Nil dhankar
20 Jan 2025 5:58 PM IST

x
महासमुंद। प्रदेश में सरकार साय की है, लेकिन महासमुंद जिले में कांग्रेस नेता से भाजपाई परेशान है। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस नेता ने प्रशासन के आंख में धूल झोंक दी है। खनिज विभाग के अफसर कांग्रेस नेता का भरपूर सहयोग कर रहे है। बता दें कि पूरा मामला केडीयाडीह में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर है। शिकायत के बावजूद कांग्रेस नेता धड़ल्ले से रेत चोरी कर रहा है।
सरकार को घाटा - सरकार द्वारा बीते दिनों सख्त निर्देश जारी किया गया है कि अवैध रेत उत्खनन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। बिना अनुमति के रेत उत्खनन से सरकार के राजस्व को नुकसान पहुँचता है। इस मामले में अब महासमुंद के भाजपाई कांग्रेस नेता के खिलाफ एक्शन की आस में बैठे है।
Delete Edit

Next Story





