छत्तीसगढ़
कलेक्टर का बड़ा फैसला: बंद रहेंगे सभी शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थान, स्वीमिंग पुल, जिम, पुस्तकालय
Nil dhankar
10 Jan 2022 5:54 PM IST

x
रायपुर। सरगुजा जिला प्रशासन ने जनपद पंचायत अम्बिकापुर क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिला प्रशासन ने इस जनपद में सभी गैर व्यवसायिक गतिविधियों पर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रोक लगा दी है। इस संबंध में जिले के कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक जनपद पंचायत अम्बिकापुर क्षेत्र में सभी शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थान, स्वीमिंग पुल, जिम, पुस्तकालय बंद रहेंगे। स्कूलों में ऑनलाइन माध्यमों से पढ़ाई होगी। वहीं व्यापमं और पीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाएं निर्धारित समय अनुसार संचालित होंगे।
Next Story





