छत्तीसगढ़

डामरीकरण कार्य के बीच कलेक्टर की दबिश, सड़क की मोटाई जांची

Nilmani Pal
28 March 2026 4:37 PM IST
डामरीकरण कार्य के बीच कलेक्टर की दबिश, सड़क की मोटाई जांची
x
छग

राजनांदगांव। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कलेक्टर जितेंद्र यादव ने शुक्रवार को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मासूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पटेवा से पेंड्री तक बन रही सड़क का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सड़क के काम की प्रगति देखी और खुद इंची टेप से सड़क की मोटाई मापकर गुणवत्ता की जांच की।

कलेक्टर ने साफ कहा कि विकास कामों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले की PMGSY की बन रही सड़कों को बारिश शुरू होने से पहले पूरा किया जाए।

उन्होंने गुणवत्ता मानकों पर जोर देते हुए कहा कि लेयरिंग, डामरीकरण और निर्माण सामग्री का तकनीकी परीक्षण नियमित रूप से हो। सड़क के किनारों को मजबूत बनाया जाए ताकि सड़क ज्यादा समय तक टिक सके। साथ ही, निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग और राहगीरों की सुविधा के लिए साफ-सुथरे साइनेज बोर्ड लगाए जाएं।

Next Story