छत्तीसगढ़

कलेक्टर उइके ने 60 आवेदकों की सुनी समस्याए

Shantanu Roy
16 Dec 2025 11:28 PM IST
कलेक्टर उइके ने 60 आवेदकों की सुनी समस्याए
x
छग
Gariaband. गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर उइके ने आज जनदर्शन में 60 लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन में ग्राम किरवई की ललिता साहू ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बेहरापाल के चुरन लाल साहू ने आर्थिक सहायता राशि प्रदान कराना, ग्राम जेंजरा की कौशिल्या बाई साहू ने आधार कार्ड में
त्रुटि सुधार कराने
, ग्राम सोरिद खुर्द के कोमल धोबी ने वन पट्टा में सुधार करने, ग्राम दर्रीपारा के संतोष कुमार साहू ने रकबा में त्रुटि सुधार करने, ग्राम रामपुर के सोहन कुमार उचित कार्यवाही कराने तथा आवास की राशि प्रदान कराने, ग्राम अकलवारा के कवल सिंह निषाद ने पैसा वापस दिलाने, ग्राम भेन्डरी की गुलमत बाई साहू ने पीएम आवास सर्वे में नाम जुड़वाने, ग्राम कोचबाय की दसरी बाई ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम किरवई की उषा साहू ने पीएम आवास योजना का लाभ प्रदान करने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर ने उनके आवेदनों को परीक्षण कर अधिकारियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Next Story