छत्तीसगढ़
कलेक्टर उइके ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, जनदर्शन में मिले 25 आवेदन
Shantanu Roy
28 July 2026 11:51 PM IST

x
छग
Gariaband. गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 25 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम गोंदलबाहरा के किसान खेदूराम निराला ने एग्रीस्टेक में पंजीयन कराने के लिए के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को तत्काल बुलाकर उनका एग्रीस्टेक में पंजीयन कराने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार ग्राम दिवना के पुरोहित कमार ने रोजगार दिलाने के लिए, ग्राम धवलपुर के सीताराम ने राजस्व अभिलेख में सुधार करवाने के लिए, ग्राम हसौद के प्रेमलाल निषाद ने वनपट्टा प्रदान कराने, ग्राम बकली के प्रवीण कुमार बंजारे ने नक्शा में सुधार करवाने, ग्राम बोरसी के छन्नूलाल ने मुआवजा राशि दिलाने के लिए, ग्राम परसदा कला के कुमारी साहू ने आधार कार्ड बनवाने के लिए, नगर पंचायत कोपरा के राजेश कुमार तारक ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार करवाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर उइके ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





