छत्तीसगढ़

कलेक्टर उइके ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं, कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए

Shantanu Roy
23 Jun 2026 10:54 PM IST
कलेक्टर उइके ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं, कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए
x
छग
Gariaband. गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। आज जनदर्शन में कुल 45 ओवदन प्राप्त हुए। कलेक्टर बीएस उइके ने नागरिकों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित वरिष्ठ
अधिकारीगण उपस्थित थे।

जनदर्शन में ग्राम कोसमबुड़ा के श्यामलाल धु्रव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय किस्त की राशि दिलाने के लिए आवेदन सौपा। इस पर कलेक्टर उइके ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपने समक्ष बुलाकर उनकी द्वितीय किस्त की राशि दिलाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम रवेली के बलीराम निर्मलकर ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के लिए, ग्राम रजकट्ठी के सुंदरलाल ने ऋण पुस्तिका बनवाने के लिए, ग्राम खुटेरी के ढालूराम सेन ने पीएम आवास योजना की राशि दिलाने के लिए, राजिम की तारणी प्रजापति ने खेल प्रतियोगिता की तैयारी के लिए सहयोग राशि प्रदान करने के लिए, ग्राम नागाबुड़ा के लखन राम ने मुआवाजा राशि दिलवाने के लिए, ग्राम रावड़ के मुकेश साहू ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के लिए आवेदन सौंपे। इस पर कलेक्टर उइके ने अधिकारियों को सभी आवेदनों का गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के निर्देश देते हुए पात्रतानुसार लाभांवित करने को कहा।
Next Story