छत्तीसगढ़

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का कलेक्टर ने किया ट्रांसफर

Nil dhankar
26 Feb 2024 2:59 PM IST
तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का कलेक्टर ने किया ट्रांसफर
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। बिलासपुर में जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले का आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक तहसीलदार आकाश गुप्ता को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर के पद से हटाकर रतनपुर का तहसीलदार बनाया गया है.

अब उनकी जगह रतनपुर की तहसीलदार गरिमा ठाकुर अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर की जिम्मेदारी संभालेगी। इसी तरह बिलासपुर के नायब तहसीलदार हितेश कुमार साहू को बेलतरा में नायब तहसीलदार और बेलतरा की नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा को बतौर नायब तहसीलदार बिलासपुर नवीन पदस्थापना दी गई है.


Next Story