कलेक्टर ने ली राईस मिलर्स की बैठक, कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

बेमेतरा: जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज सोमवार को राईस मिलर्स की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होने जिले में राईस मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग चावल जमा की समीक्षा की। समीक्षा करने पर पाया गया कि जिले में राईस मिलर्स द्वारा कुल 292830 मी.टन धान उठाव का अनुपातिक चावल 196453 मी.टन के विरूद्ध 162358 मी.टन (83 प्रतिशत) जमा किया गया है, 34095 मी.टन (17 प्रतिशत) चावल जमा किया जाना शेष है। यह चावल नागरिक आपूर्ति निगम एवं भारतीय खाद्य निगम के बेस डिपो राजनांदगांव व तिल्दा में जमा किया जाना है। मिलर्स जिनका 30 प्रतिशत से अधिक चावल जमा किया जाना शेष है उन्हें इस कार्य में प्रगति लाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। भारतीय खाद्य निगम में किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर जिला विपणन अधिकारी को सर्व संबंधित से चर्चा कर समस्या का निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





