छत्तीसगढ़

आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई

Nilmani Pal
21 Oct 2022 4:02 AM GMT
आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई
x
छग

जांजगीर। स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्राचार्य की मनमानी सामने आई है। इसका खुलासा कलेक्टोरेट पहुंचे स्कूल के बच्चों ने कलेक्टर से की थी। वहीं जांच के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई की है। प्राचार्य जीपी चौरसिया को हटाया गया है। बताया जा रहा है कि आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य जीपी चौरसिया अपनी मनमानी कर रहा था। इससे छात्र परेशान थे। वहीं तंग आकर छात्रों ने कलेक्टर से शिकायत की। इसके बाद अब प्राचार्य को हटाया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिन पहले ही जांजगीर चांपा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री ने रहवासियों से चर्चा की। वहीं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कई मामले में भी समाने आए। वहीं अब सीएम बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई हुई।


Next Story