छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने दत्तक ग्रहण केंद्र की महिला मैनेजर पर लिया एक्शन

Nil dhankar
5 Jun 2023 11:39 AM IST
कलेक्टर ने दत्तक ग्रहण केंद्र की महिला मैनेजर पर लिया एक्शन
x
देखें वीडियो

कांकेर। मासूम बच्चों से हैवानियत की हदें पार कर रही दत्तक ग्रहण अभिकरण की मैनेजर के खिलाफ कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं. साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरेक्ट्रेट की टीम ने छापेमारी की है. यह टीम आज कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. कलेक्टर ने यह भरोसा दिलाया है कि आरोपी के खिलाफ विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि कांकेर स्थित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद अब विभाग अलर्ट हुआ है.

ये वीडियो आप देखेंगे तो लगेगा कि दत्तक ग्रहण केंद्र की मैनेजर ही किस तरह मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटकर उनकी मासूमियत का कत्ल कर रही है. वीडियो देखकर आपका भी खून खौल उठेगा. वजह और भी हैरान और परेशान करने वाली है. यह सब मैनेजर अपने बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद करती है. मैनेजर का नाम है सीमा द्विवेदी, जो एक एनजीओ की ओर से पदस्थ है. यहां सिर्फ मैनेजर ही नहीं, बल्कि महिला बाल विकास अधिकारी का भी कृत्य जान लीजिए. मैनेजर की शिकायत महिला बाल विकास अधिकारी से हो चुकी है और उक्त अधिकारी, जिनका नाम सीएस मिश्रा बताया जा रहा है, ने सिर्फ 50 हजार लेकर इन मासूमों पर बेरहमी का लाइसेंस दे दिया. अब जब वीडियो सामने आया है तो कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने मीडिया से जांच और कार्रवाई की बात कही है.


Next Story