छत्तीसगढ़

रायपुर में रिश्वतखोर बाबू पर कलेक्टर ने की कार्रवाई

Nilmani Pal
25 April 2024 10:06 AM IST
रायपुर में रिश्वतखोर बाबू पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
x

रायपुर। निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने अनियमितता की शिकायत के बाद जोन 9 के लिपिक को मुख्यालय में अटैच कर दिया है। उसके खिलाफ जांच भी बैठा दी गई है। जोन क्रमांक 9 में पदस्थ एक बाबू ने नामांतरण करने हेतु रिश्वत की मांग की थी।

जिसकी शिकायत मिलने पर उसे हटाकर निगम मुख्यालय के सचिवालय में अटैच कर दिया गया है। निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने शिकायत मिलने पर सम्बंधित बाबू को जोन से तत्काल हटाकर मुख्यालय में पदस्थ करने के निर्देश दिए। जिससे जांच प्रभावित ना हो। जांच में सही पाए जाने पर सम्बंधित पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।

Next Story