छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने सफल माटी के वीर पदयात्रा के के लिए जशपुरवासियों को दिया धन्यवाद

Shantanu Roy
16 Nov 2024 12:20 AM IST
कलेक्टर ने सफल माटी के वीर पदयात्रा के के लिए जशपुरवासियों को दिया धन्यवाद
x
छग
Jashpur. जशपुर। विगत दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस ‘‘माटी के वीर‘‘ पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कलेक्टर रोहित व्यास ने आम नागरिकों, स्वयंसेवी संस्था, समाजसेवी जनप्रतिनिधि, पत्रकार गण, सम्मानित अतिथियों और कार्यक्रम में शामिल सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनजाति गौरव दिवस का यह भव्य कार्यक्रम सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचा, इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपने बहुमूल्य समय से देकर कार्यकम को सफल बनाया है। कार्यक्रम के आयोजन में सभी अधिकारी कर्मचारी, स्वयंसेवक और सहयोगी सदस्य जुड़े थे, उनका हम दिल से धन्यवाद करते हैं। आपके अथक प्रयासों और सहयोग के बिना यह कार्यक्रम संभव नहीं हो पाता। साथ ही, हम सभी उपस्थित नागरिकों का भी आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।
Next Story