छत्तीसगढ़

डॉक्टरों की अनुपस्थिति की खबर पर कलेक्टर गंभीर, CMHO से तत्काल मंगाया जांच रिपोर्ट

jantaserishta.com
2 Sept 2026 12:22 PM IST
डॉक्टरों की अनुपस्थिति की खबर पर कलेक्टर गंभीर, CMHO से तत्काल मंगाया जांच रिपोर्ट
x
लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई.
बिलासपुर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीखुर्द में डॉक्टरों की अनुपस्थिति संबंधी सूचना को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मामले की तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीखुर्द में चिकित्सकों की अनुपस्थिति और मरीजों को उपचार के लिए इंतजार करने संबंधी खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
कलेक्टर अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समय पर उपस्थिति तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जांच में यदि किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता सामने आती है तो संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story