छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने कार्रवाई करते BEO को किया सस्पेंड, कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Nil dhankar
21 Jun 2022 3:20 PM IST

x
छग
रायगढ़। आखिरकार खरसिया BEO की छुट्टी हो गयी थी। बीईओ अशोक भारद्वाज को लेकर शिक्षकों में गहरी नाराजगी थी। खरसिया विकास खंड के विकास खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार भारद्वाज को उनके कार्य में लापरवाही, उदासीनता एवं कार्य मे गंभीर न होने के कारण रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने तत्काल प्रभाव से विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद से हटा दिया है। उन्हें शासकीय हाई स्कूल तेलिकोट के प्राचार्य के दायित्व पर पदस्थ किया गया है। वहीं पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी खरसिया के दायित्व का निर्वहन करने के लिए एलएन पटेल प्रचार्य मदनपुर को पदस्थ कर आदेश जारी किया गया है।
Next Story





