छत्तीसगढ़

कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

Shantanu Roy
2 Oct 2021 5:10 AM GMT
कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण
x

बलौदाबाजार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152 जयंती के मौके पर कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस दौरान आईएएस प्रतिष्ठा ममगाईं भी थी मौजूद। बता दें कि भारत ही नहीं, वरन दुनिया के कईं देशों में गांधीजी और उनके विचारों की प्रासंगिकता आज भी ज्वलंत हैं। भारत रत्न मोहनदास करमचंद गांधी यानी महात्मा गांधी, उन्हें प्यार से लोग बापू कहकर पुकारते थे। बापू का जन्मदिन देश भर में गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के तौर पर मनाया जाता है।

इसलिए, उनकी 152वीं जयंती पर भी तमाम तरह के सेवा कार्य किए जाएंगे। केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ कई राजनीतिक और सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा गांधी जयंती मनाई जाएगी। कई संस्थानों में इस दिन अवकाश रहता है। लेकिन गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) मनाने से पहले एक सवाल अक्सर मन में कौंधता है कि गांधीजी अपना जन्मदिन कैसे मनाते थे? वे अपने जन्मदिन पर क्या करते थे? ये वे सवाल हैं जिनके उत्तर अधिकांश भारतीय नहीं जानते होंगे। तो आइए जानते हैं गांधीजी के बारे में अनसुनी बातें और इन सवालों के जवाब ...

Next Story