छत्तीसगढ़
कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, ई-ऑफिस और उपस्थिति को लेकर दिए कड़े निर्देश
Shantanu Roy
20 Feb 2026 10:33 PM IST

x
छग
MCB. एमसीबी। जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर ने बताया कि सभी शासकीय कार्यालयों में आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की गई है। अतः अधिकारी एवं कर्मचारी प्रातः 10ः00 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। साथ ही, आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को जिला अधिकारी अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त शासकीय नस्तियों का संधारण एवं निराकरण केवल ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए। जिन कार्यालयों का ई-ऑफिस में ऑनबोर्डिंग शेष है, वे जिला ई-डिस्ट्रिक्ट से समन्वय स्थापित कर अपने संचालनालय को पत्र प्रेषित करते हुए शीघ्र ऑनबोर्डिंग की कार्यवाही पूर्ण करें। बैठक में राष्ट्रगीत के आधिकारिक संस्करण के गायन, शासकीय कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल के पालन तथा आमंत्रण पत्रों एवं मंचीय व्यवस्था में निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन अब जिला लक्ष्य के मापदंडों के अनुरूप प्रेषित किए जाएंगे।
कलेक्टर ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन तथा हितग्राही मूलक डीबीटी योजनाओं में आधार आधारित ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने सभी शालाओं में बालिका शौचालय 8 मार्च 2026 से पूर्व क्रियाशील करने के निर्देश दिए। पीएम स्कूलों के नामांकित प्रभारी अधिकारियों को निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार निरीक्षण कर आवश्यक कार्य पूर्ण कराने को कहा गया। साथ ही गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक वितरण समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। भूमि आबंटन से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार भूमि का चिन्हांकन, नक्शा, खसरा एवं चौहदी तैयार कर प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए। वन विभाग को एफआरए 3-2 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम चिरमिरी हेतु अग्निशमन वाहन, बिहारपुर में बकरी संवर्धन केंद्र, आरसेटी भवन निर्माण, देवाडांड खड़गवा में नवीन पुलिस चौकी, ऑडिटोरियम हॉल निर्माण, नागपुर में उप तहसील भवन, नगर निगम चिरमिरी में स्काई लिफ्टर तथा चिरमिरी को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने संबंधी घोषणाओं की जानकारी संबंधित विभागों को लिखित रूप से प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य में तत्परता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही आवश्यक है। प्रभावी क्रियान्वयन से ही प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास सुदृढ़ होता है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





