छत्तीसगढ़

कलेक्टर सख्त, अब काम चोर अधिकारी-कर्मचारी की खैर नहीं

Nilmani Pal
3 May 2022 5:33 PM IST
कलेक्टर सख्त, अब काम चोर अधिकारी-कर्मचारी की खैर नहीं
x

मुंगेली। मुंगेली के कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अपने प्रथम साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े और सख्त निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर डा. सिंह ने कहा कि आगामी माह मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्वावित है। इसके लिए जिले के सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन गंभीरता से करने के निर्देश् दिए। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के पूर्व ही शासकीय कार्य के निर्वहन में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को चिन्हांकित करने तथा उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्राम पंचायतों के समस्त अभिलेखों के बारे में जानकारी प्राप्त की और समस्त अभिलेखों को शीघ्र दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

Next Story