छत्तीसगढ़

मनोविकास केंद्र में बच्चों से मिले कलेक्टर, बांटी खुशियां

jantaserishta.com
16 Aug 2026 5:53 PM IST
मनोविकास केंद्र में बच्चों से मिले कलेक्टर, बांटी खुशियां
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: कलेक्टर कुलदीप शर्मा रविवार को नवीन कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मनोविकास केंद्र पहुंचे। उन्होंने केन्द्र में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से संवाद कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दीं। इस दौरान उन्होंने मनोविकास केंद्र में विभिन्न मानसिक विकारों से पीड़ित बच्चों क़ो उपहार भेंट कर बच्चों का प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर ने सभी बच्चों से मुलकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और पढ़ाई के लिये उपयोग कर रहे विभिन्न मॉडलो के बारे मे पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित बच्चों के अभिभावकों से केन्द्र के उपचार से लाभ के बारे मे जानकारी ली। अभिभावकों ने मनोविकास केंद्र को बच्चों के ईलाज और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि केन्द्र मे आकर बच्चों को बहुत लाभ मिल रहा है।कलेक्टर ने केंद्र के एडमिन कक्ष, बच्चों के कक्ष, फिजियो थेरेपी रूम, ऑडियोमेट्री रूम सहित बैठक हाल का जायजा लिया। इस अवसर पर बच्चों ने योगा के साथ ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर अपने हुनर का परिचय दिया।
बताया गया कि वर्तमान में लगभग 40 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे केंद्र में दाखिला लिये हैं । इन बच्चों क़ो पढ़ाने के लिए 3 स्पेशल एजुकेटर, फिजियो थिरेपिस्ट और ऑडियो मेट्रियोलॉजिस्ट और योगा प्रशिक्षक हैं।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story