छत्तीसगढ़
कलेक्टर, एसपी एवं सीईओ जिला पंचायत पहुंचे सी मार्ट, समूहों द्वारा बच्चों के लिए खिलौने तैयार करने की होगी पहल
jantaserishta.com
27 Oct 2022 6:17 PM IST

x
DEMO PIC
कोरिया बैकुंठपुर: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह आज एसपी त्रिलोक बंसल के साथ बैकुंठपुर स्थित सी मार्ट पहुंचे। यहां उन्होंने जिले भर के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन भी उपस्थित रहीं।
कलेक्टर लंगेह ने सी मार्ट में रखे गए सभी उत्पादों की जानकारी ली और इनके प्रचार प्रसार को बढ़ाने के लिए पंपलेट तैयार करवाने के निर्देश दिए जिससे यहां उपलब्ध सभी उत्पादों की जानकारी आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने सी मार्ट संचालन कर रही महिलाओं से बात कर विक्रय की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि प्रतिदिन 15 से 20 हजार तक की सेल रहती है। कलेक्टर ने सी मार्ट में उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाने और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने सी मार्ट में बच्चों के आकर्षण के लिए खिलौने रखने का भी सुझाव साझा किया। इसके लिए समूह का चयन कर उनसे ही खिलौने भी तैयार करवाने की बात कही। उन्होंने परिसर में फूड कोर्ट संचालन शुरू कराने की कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले में गौठानों की मैपिंग कर उत्पादों की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए। जिससे निर्माण, परिवहन और विक्रय की कार्ययोजना को और बेहतर किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि स्व सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पाद सी मार्ट के माध्यम से विक्रय के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं। यहां दैनिक उपयोग की प्रत्येक सामग्री बाजार से काफी कम दरों पर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध रहती है। समूहों द्वारा तैयार विभिन्न तरह के मसालों तथा खाद्य पदार्थों की वेरायटी यहां उपलब्ध हैं। यहां करमा जैविक जीराफुल चावल, दाल, जैविक कोदो, शहद, मशरूम के अचार, पापड़, आदि घरेलू सामग्री उपलब्ध हैं। साथ ही टेराकोटा, मिट्टी और बुनकरों के हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





