छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने दृष्टि रथ और मोटरसायकल रैली को दिखाई हरी झंडी

Nil dhankar
5 March 2023 6:23 PM IST
कलेक्टर ने दृष्टि रथ और मोटरसायकल रैली को दिखाई हरी झंडी
x

कोरिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शनिवार को नेत्र सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के लिये दृष्टि रथ तथा मोटरसायकल रैली को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट बैकुण्ठपुर से रवाना किया। एसोसिएशन ऑफ कम्यूनिटी ऑफ्थेल्मोलॉजिस्ट ऑफ इन्डिया के सौजन्य से तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सेंगर के मार्गदर्शन में यह जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान एसोसिएशन के संस्थापक एवं महासचिव डॉ. स्वपन कुमार सामंता, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष नेत्र रोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ विशेष रूप से उपस्थित थे। दृष्टि रथ तथा मोटरसायकल रैली द्वारा बैकुण्ठपुर नगर भ्रमण के पश्चात ग्राम बुढ़ार में प्रचार-प्रसार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढ़ार में ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों को डॉ. सामंता द्वारा अपने नेत्रों को कैसे सुरक्षित रखा जाये की जानकारी दी गई। इसके पश्चात ग्राम कुडेली एवं सरभोका में दृष्टि रथ का आगमन हुआ। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुड़ेली में छात्रों को डॉ. सामंता द्वारा नेत्र रोगों तथा नेत्र सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। छात्रों को भी नेत्र सुरक्षा पर अपने विचार प्रस्तुत करने प्रोत्साहित किया गया तथा प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Next Story