छत्तीसगढ़

जल उपचार संयंत्र को कलेक्टर ने भेजा नोटिस

Shantanu Roy
22 Feb 2024 4:01 PM GMT
जल उपचार संयंत्र को कलेक्टर ने भेजा नोटिस
x
छग
रायपुर। पर्यावरण विभाग की टीम द्वारा आज भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में संचालित जल प्रदूषणकारी प्रकृति के उद्योगों की जांच की गई। उक्त जांच में 3 गैल्वेनाईजिंग इकाईयों/उद्योगों में उल्लंघन की स्थिति पाये जाने पर पर्यावरण विभाग द्वारा 02 उद्योगों को जल प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम का उल्लंघन करने पर संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक उद्योग को दूषित जल उपचार संयंत्र में आवश्यक सुधार करने हेतु नोटिस पत्र दिया गया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र एवं आस-पास के क्षेत्र में संचालित उद्योगों द्वारा जल प्रदूषण किये जाने की शिकायत पर छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल, को आवश्यक जांच तथा कार्यवाही करने निर्देश दिया था। इसी तारतम्य में पर्यावरण विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों से होने वाले जल एवं वायु प्रदूषण की लगातार जांच कर कार्यवाही की जा रही है। डॉ सिंह द्वारा आगे भी सभी औद्योगिक इकाईयों पर लगातार निगरानी रखी जाने तथा पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है।
Next Story