छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए विशाखापट्टम रवाना

Nil dhankar
4 Feb 2026 4:25 PM IST
कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए विशाखापट्टम रवाना
x

बलौदाबाजार। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक दीपक सोनी ने मंगलवार को स्कूली बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु विशाखापट्टनम जाने के लिये बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला मिशन समन्वयक नरेन्द वर्मा ने बताया कि माध्यमिक स्तर अंतर्गत पीएमश्री शालाओं के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अध्ययनरत 6 विद्यार्थियों, 6 शिक्षक- शिक्षिकाओं, पीएमश्री के जिला नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर के 20 विद्यार्थियों, 2 शिक्षक शिक्षिकाएं शैक्षणिक भ्रमण हेतु विशाखापट्टम के लिये रवाना हुए।


Next Story