छत्तीसगढ़
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने तहसील भैयाथान का निरीक्षण किया, नो-मैपिंग मतदाताओं की हुई सुनवाई
Shantanu Roy
3 Jan 2026 10:16 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन द्वारा तहसील भैयाथान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आज भटगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 अंतर्गत तहसील भैयाथान में निर्धारित कार्यक्रम के तहत 44 नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई हेतु आहूत किया गया था, जिसमें से 25 मतदाताओं की सुनवाई की गई। शेष मतदाताओं के लिए आगामी सुनवाई की तिथि 05 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान संबंधित बीएलओ (BLO) उपस्थित रहे। सुनवाई उपरांत प्राप्त दस्तावेजों को परीक्षण हेतु डीईओ (DEO) पोर्टल में प्रेषित किया गया है। कलेक्टर जयवर्धन ने मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





