छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन की प्रगति की कलेक्टर ने की समीक्षा

Shantanu Roy
11 Feb 2026 7:58 PM IST
जल जीवन मिशन की प्रगति की कलेक्टर ने की समीक्षा
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत जिले में संचालित जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल-जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने सयुंक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर श्री कटारा ने जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में नल-जल योजनाओं की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता, पाइपलाइन विस्तार, स्रोत विकास, जलटंकी निर्माण एवं घरेलू नल कनेक्शन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिन ग्रामों में कार्य अपूर्ण हैं, वहां तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसलिए सभी योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए समन्वय और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर पारदर्शी एवं गुणवतापूर्ण कार्यों को पूर्ण करें। इस दौरान कलेक्टर ने कार्यों में आ रही समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। ताकि ग्रामीणों को निरंतर जल उपलब्ध हो सके।

कलेक्टर ने लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर ने क्रेडा के अंतर्गत गतिविधियों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने ठेकेदारों को प्रगतिरत एवं स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल-जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करते हुए पूरा करें। जनहित के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्य नही पाये जाने पर संबंधितों पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पंकज जैन सहित संबंधित अधिकारीगण एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।
Next Story