कलेक्टर ने लोक अदालत एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की

बेमेतरा: कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज मंगलवार को समय-सीमा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। शनिवार 13 अगस्त को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। राष्ट्रीय लोक आदालत में राजस्व, विद्युत, नगर पालिका, नगर पंचायत से संबंधित मामलों का निराकरण राजीनामा के जरिए किया जायेगा। कलेक्टर ने विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में तथा लोक सेवा गारंटी योजनांतर्गत लंबित कार्याें की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि लो.से.गा. के अन्तर्गत 18 हजार 393 प्रकरण अभी लंबित हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





