छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जिला अस्पताल के अफसरों को लगाई फटकार, तत्काल अव्यवस्था सुधारने कहा

Nil dhankar
25 April 2025 8:57 AM IST
कलेक्टर ने जिला अस्पताल के अफसरों को लगाई फटकार, तत्काल अव्यवस्था सुधारने कहा
x
छग

राजनांदगांव। जिला अस्पताल की खराब सफाई और परिसर में अव्यवस्था देख कलेक्टर भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसमें तत्काल सुधार करने की हिदायत दी। वहीं मरीजों के साथ स्टाफ को बेहतर व्यवस्था करने की भी चेतावनी दी।

दरअसल नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे गुरुवार को जिला हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने पहले जीवन दीप समिति की बैठक ली। इसके बाद हास्पिटल परिसर का निरीक्षण किया। जिसमें सफाई की खराब स्थिति को देख कलेक्टर नाराज हो गए। उन्होंने तत्काल इसमें सुधार करने कहा। इसके अलावा कई अव्यवस्था भी हास्पिटल परिसर में मिली। जिसमें सुधार करने की हिदायत दी।

कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों से भी चर्चा की। इसके बाद स्टाफ को सभी मरीजों और उनके परिजनों से व्यवहार बेहतर रखने कहा। निरीक्षण में पता चला कि हास्पिटल में एमआरआई की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को सुविधा देने के लिए शहर के निजी लैबों में मरीजों के लिए एमआरआई की व्यवस्था करने की हिदायत दी। उन्होंने हास्पिटल के एक मात्र एक्स-रे मशीन का मेंटेनेंस भी बेहतर तरीके से करने कहा। ताकि मरीजों को मिलने वाली सुविधा में किसी तरह का व्यवधान न हों।

Next Story
null