छत्तीसगढ़
कलेक्टर जनदर्शन में 4 आवेदन प्राप्त, समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश
Shantanu Roy
12 Nov 2024 12:14 AM IST

x
छग
Mohalla. मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की शिकायतो, समस्याओं और मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर जनदर्शन में आज 04 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर जनदर्शन में आज जिले के विकासखंड मोहला अंतर्गत ग्राम कोरवा समस्त ग्रामवासियों ने प्राथमिक शाला कोरवा में शिक्षक के कमी को अवगत कराने के संबंध में आवेदन प्रेषित किया। इसी प्रका तहसील खडग़ांव के ग्राम पुसेवाड़ा निवासी धनसिंह ने वन भूमि का पट्टा प्रदाय करने के संबंध में आवेदन दिया। इसी प्रकार जिले के अन्य आवेदको ने अपने आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याओं से निजात पाने कलेक्टर से गुहार लगायी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





