छत्तीसगढ़

धमकी दे रहे BJP नेता को कलेक्टर ने हड़का दिया

Nil dhankar
27 July 2024 9:59 AM IST
धमकी दे रहे BJP नेता को कलेक्टर ने हड़का दिया
x
छग

बीजापुर bijapur news। बीजापुर जिले में कलेक्टर और भाजपा नेता के बीच विवाद का ऑडियो वायरल हो रहा है। फोन कॉल पर भाजपा नेता चार दिन में कलेक्टर को हटवाने की धमकी दे रहे हैं। वहीं कलेक्टर भी जवाब देते हुए कह रहे हैं कि, तेरी इतनी औकात है क्या? विवाद बीजापुर के भाजपा नेता अजय सिंह और कलेक्टर अनुराग पांडे collector anurag pandey के बीच हुआ है।

Bijapur district कांग्रेस समर्थित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस ऑडियो को वायरल किया जा रहा है। इस पूरे मामले पर मीडिया ने भाजपा नेता अजय सिंह और कलेक्टर अनुराग पांडे से बातचीत की। कलेक्टर और भाजपा नेता दोनों ने ही स्वीकार किया ऑडियो दोनों के बीच हुई बात का ही है।

बता दें कि कलेक्टर और भाजपा नेता के बीच विवाद टेंडर को लेकर है। बीजापुर और आस-पास के इलाकों में स्कूल बिल्डिंग का निर्माण होना है। अजय सिंह कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़ा है। जिले में काम हासिल करने को लेकर अधिकारियों के साथ यह विवाद हुआ है। वायरल ऑडियो में भी टेंडर मिलने की बात कलेक्टर और अजय के बीच होती सुनाई दी है।Bijapur

Next Story