छत्तीसगढ़

कोविड की तैयारी परखने सीएचसी पहुंचे कलेक्टर, ऑक्सीजन प्लांट का भी किया निरीक्षण

Nilmani Pal
12 April 2023 12:28 PM GMT
कोविड की तैयारी परखने सीएचसी पहुंचे कलेक्टर, ऑक्सीजन प्लांट का भी किया निरीक्षण
x

रायगढ़। प्रदेश में बढ़ रहे कोविड मामलों को लेकर शासन द्वारा एहतियाती दिशा निर्देश जारी हुए हैं। इस संबंध में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए हुए। इसी कड़ी में वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोईंग के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने की गई तैयारियों का जायजा लिया।

कलेक्टर सिन्हा ने यहां कोविड पेशेंट और आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। यहां मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर ने बताया कि पेशेंट के लिए ऑक्सीजन बेड की सुविधा है। यहां वेंटिलेटर मशीन भी उपलब्ध है जिसकी टेस्टिंग कर ली गयी है, ये फंक्शनल हैं। ऑक्सीजन प्लांट भी सुचारू रूप से संचालित है।

कलेक्टर सिन्हा ने कहा अभी गंभीर किस्म के मरीज नही आ रहे हैं, लेकिन हमें हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार रहना है। उन्होंने अस्पताल में दूसरी सुविधाओं का भी जायजा लिया। कलेक्टर सिन्हा ने यहां बने हमर लैब का निरीक्षण किया और यहां होने वाली जांच के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित सभी प्रकार की जांच सुविधाएं यहां मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में ओपीडी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आयुष्मान कार्ड निर्माण की भी जानकारी ली। इस दौरान सीईओ जनपद रायगढ़ रूपेंद्र पटेल, डॉ.भानू पटेल, डॉ. जायसवाल, नीतिराज सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Story