छत्तीसगढ़

कलेक्टर रजत बंसल ने लिया बस्तर दशहरा की तैयारियों का जायजा

Nil dhankar
25 Sept 2021 1:43 PM IST
कलेक्टर रजत बंसल ने लिया बस्तर दशहरा की तैयारियों का जायजा
x

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल ने आज विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर और जिया डेरा पंहुचकर तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास लगाई जाने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के संबंध में भी निर्देश दिए।

नगर में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

कलेक्टर बंसल ने इसके साथ ही नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के जायजा भी लिया। उन्होंने दलपत सागर, बस्तर आर्ट गैलरी एवं पुरानी मंडी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी जीआर मरकाम, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Next Story