छत्तीसगढ़

कलेक्टर रजत बंसल ने किया राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन

Nilmani Pal
3 Nov 2021 11:45 AM GMT
कलेक्टर रजत बंसल ने किया राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन
x

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल ने बस्तर जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है। इसके तहत संयुक्त कलेक्टर तथा नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल को नगर निगम आयुक्त का वित्तीय प्रभार के साथ-साथ जगदलपुर शहर में कोरोना नियंत्रण के लिए नगर निगम क्षेत्र में कोरोना जांच, होम आइसोलेश और चिकित्सा सेवाओं की निगरानी की जिम्मेदारी दी है।

संयुक्त कलेक्टर दिनेश कुमार नाग को जगदलपुर अनुविभागीय दण्डाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा को लोहण्डीगुड़ा अनुविभागीय दण्डाधिकारी, गीता रायस्त को तोकापाल अनुविभागीय दण्डाधिकारी और ओमप्रकाश वर्मा को बस्तर अनुविभागीय दण्डाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे को जिला खनिज निधि न्यास, वित्त शाखा, सामान्य एवं निरीक्षण शाखा, नजारत शाखा, लायसेंस शाखा, सांख्यिकी लिपिक शाखा, विभागीय जांच, आवास शाखा, वन अधिकार शाखा, आकांक्षी जिला के नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

डिप्टी कलेक्टर दरबारी राम ठाकुर को उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जनगणना शाखा, नजूल शाखा, राजस्व शाखा, मुख्य प्रतिलिपिकार शाखा, प्रपत्र शाखा, 20 सुत्रीय कार्यक्रम, चिप्स संचार क्रांति, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, सचिवालय, मंत्री, सांसद, विधायक से प्राप्त पत्रों का निराकरण का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर संजय विश्वकर्मा को नगर दण्डाधिकारी, सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी, भू-अभिलेख शाखा, विशेष भर्ती, सूचना का अधिकार, लोक सेवा गारंटी, शिकायत, जनचौपाल, जनशिकायत, गुहार, समय-सीमा, राजस्व अभिलेख प्रकोषण, जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण, ग्राम सुराज, उद्यमी विकास, अल्पबचत शाखा, मालिक मकबूजा, नगर सेना, जिला शहरी विकास अभिकरण, जिला अंत्यावसायी वित्त विकास निगम का दायित्व सौंपा गया है।




Next Story