छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान किया
jantaserishta.com
2 Aug 2023 8:25 AM IST

x
महासमुंद: जिला मुख्यालय महासमुंद के दिव्यांग संजय कुमार भोई, ग्राम पचेड़ा के हेमेन्द्र कुमार गायकवाड़ को कलेक्टर प्रभात मलिक ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल (बैटरी चलित) की चाबी सौंपी। कलेक्टर ने दोनों से चर्चा कर उनके कामकाज के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांगों को जरूरत और आवश्यकता मुताबिक मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का तकनीकी ज्ञान और प्रशिक्षण देने कहा तथा समय-समय पर बैटरी चार्ज और अन्य तकनीक के बारे में जानकारी लेने की बात भी कही।
कलेक्टर के हाथ से ट्राई साइकिल पाकर वे दोनों बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि अब वह अपने गांव-शहर में कहीं भी आ जा सकते है। पहले आने-जाने के लिए परिजन या किसी व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता था। मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिल जाने से अब उन्हें आसानी से अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करनेे और अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर मिला है।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि दोनों दिव्यांग 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं, इसलिए ऑटोमेटिक ट्रायसायकल समाज कल्याण विभाग द्वारा दी गई है। ताकि वे अपने रोजमर्रा के काम सरलता से कर सकें। उन्होंने बताया कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल (बैटरी चलित) आज कलेक्टर के हाथों से उपलब्ध करायी गयी है। ताकि ये अपना रोजगार कर अपना जीवन यापन कर सकें।
Tagsकलेक्टर प्रभात मलिकप्रभात मलिकमहासमुंदमहासमुंद न्यूज़Collector Prabhat MalikPrabhat MalikMahasamundMahasamund News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





