छत्तीसगढ़

कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने किया जाडे़कुर्से के खण्डी नदी में बने एनीकट का निरीक्षण

Nil dhankar
18 Aug 2022 1:48 PM IST
कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने किया जाडे़कुर्से के खण्डी नदी में बने एनीकट का निरीक्षण
x

कांकेर। दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम जाड़ेकुर्से में खण्डी नदी में निर्मित एनीकट में जल भराव के कारण 10 से 12 किसानों के धान के फसल को नुकसान होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने ग्रामीणों के साथ बुधवार को एनीकट का निरीक्षण किया तथा भविष्य में ग्रामीणों के खेत एवं फसल प्रभावित न हो, इसके लिए कार्ययोजना बनाने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

ग्राम के निवासी गोवर्धन जैन का मकान बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पाये जाने पर उनके परिवार को सुरक्षित स्थान में ले जाने और आर.बी.सी 6-4 के तहत् मुआवजा प्रकरण बनाने के लिए तहसीलदार एवं एसडीएम को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालनय अधिकारी सुमीत अग्रवाल, एसडीएम भानुप्रतापपुर मनीष साहू एवं तहसीलदार दुर्गूकोंदल आशीष देवहरी भी मौजूद थे।

Next Story